वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

सोशलिस्ट रिपब्लिकन ऑफ वियतनाम के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वुओंग डिंह हू अपने 220 उच्च्स्तरीय शिष्टमंडल के साथ शनिवार को बोधगया पहुंचे। जहां महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। वियतनामी शिष्टमंडल शनिवार की सुबह वियतनामी एयरलाइंस की विमान विजेट से गया एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच बोधगया पहुंचे।
महाबोधि मंदिर पहुंचने पर डीएम सह बीटीएमसी अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने उनकी आगवानी की। बीटीएमसी के सचिव और बौद्ध भिक्षुओं ने खादा देकर उनका स्वागत किया। बोधि पेड़ के नीचे पूजा में शामिल होकर देश दुनिया के खुशहाली के लिए आशीष मांगा। वियतनामी शिष्टमंडल में शामिल लोगों ने महाबोधि मंदिर का अवलोकन किया। विजिटर बुक में लिखकर वियतनामी नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वुओंग डिंह हू ने कहा कि समृद्धि, खुशहाली और मानवता के लिए यहां आशीर्वाद लेने आया हूं। महाबोधि मंदिर और भगवान बुद्ध का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहां आकर अशीम शांति की अनुभूति हुई। बौद्ध धर्म शांति का मार्ग सिखलाती है। बुद्ध के बताए मार्ग अपनाने से ही दुनियां में शांति कायम हो सकती है। महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वियतनामी शिष्टमंडल करीब 11 बजे विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गया।