रामानंद सिंह, मोहनपुर

मोहनपुर प्रखंड प्रमुख कार्यालय में शुक्रवार को मुखिया संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष कमलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। संघ के मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को हर लोगों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। लाडू पंचायत के मुखिया अजय कुमार शर्मा उर्फ पप्पू सिंह ने कार्य एवं दायित्व एवं अधिकार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी पंचायत का चौमुखी विकास किया जाए। किसी तरह का भेदभाव नहीं करना है। पदाधिकारियों द्वारा यदि दुर्व्यवहार या कार्य में आनाकानी करते हैं तो उसके लिए हम एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में ग्राम पंचायत बुमुआर के मुखिया जयनंदन कुमार उर्फ कुल्लू सिन्दुआर पंचायत के मुखिया उमेश पासवान सहित प्रखंड के 12 मुखिया उपस्थित हुए थे।