चंदौती थाना क्षेत्र के दुर्वे पहाड़ी के पास युवक की लाश को पुलिस ने किया बरामद
हत्या के बाद शव को अपराधियों ने साक्ष्य छिपाने के इरादे से फेंका
गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के दुर्वे पहाड़ी के पास से एक युवक की लाश पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को यहां फेंका गया है। चंदौती थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि हत्या कहीं और किए जाने के बाद अज्ञात बदमाशों ने शव को दुर्वे पहाड़ी के पास फेंका है। मृतक की पहचान गया जिले के जोड़ा मस्जिद मुहल्ला बुनियाद गंज थाना के रहनेवाले अरविंद चौधरी के रूप में की गई है। फिलहाल घटना की तहकीकात शुरू कर दी गई है। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह पहाड़ी के पास शव पड़े रहने की सूचना चंदौती थाना को स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन शुरू दी है।
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल