
रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच
कोंच। प्रखंड के केर पंचायत अंतर्गत ग्राम लोदीपुर के महादलित टोला में भाकपा माले ने लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ जन संवाद अभियान का आयोजन गुरुवार को किया। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि जनसंवाद अभियान टिकारी विधान सभा प्रभारी सह टिकारी प्रखंड सचिव रवि कुमार एवम् कोंच प्रखंड सचिव सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में किया गया। जनसंवाद में बताया गया है कि भाजपाई साजिश के तहत बिहार में गरीबों की रोजी-रोटी, सर पर छत, महंगाई, रोजगार के सवाल को दरकिनार कर, बिहार को दंगों की आग में झोंक देने की भाजपाई साजिश है। गांव के ग्रामीणों के बीच कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। स्थानीय विधान सभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया गया। डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 14 अप्रैल को टिकारी विधान सभा के हरेक गांव में जयंती समारोह मनाया जायेगा। आगामी 22 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस मनाने को लेकर चर्चा किया गया।जनसंवाद अभियान में रवि कुमार, सुरेन्द्र यादव, संजय राम, रत्नेश उर्फ नानबुटन शर्मा, ब्रह्मचारी चौधरी, देवानंद मांझी, नौरंगी मांझी, राजदेव मांझी, बसंती देवी, विक्रम मांझी, रंजन मांझी, पिंटू मांझी, गुलाम मांझी, डोमन दास, प्रह्लाद राम, शिवा मांझी, मुन्ना मांझी, गीता देवी, कारी देवी, सावित्री देवी, कालो देवी, मुंगेश्वरी देवी समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।