
शहीद आजम भगत सिंह ,सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस पर भाकपा नेता विरेंद्र सान्याल की अध्यक्षता में फतेहपुर प्रखंड के डुमरीचट्टी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। वीरेंद्र सन्याल ने बताया कि शहीदे आजम भगत सिंह की देश की आजादी में सबसे बड़ा योगदान रहा। संसद में भगत सिंह ने बम फेककर अंग्रजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका और हंसते हंसते फांसी के फंदे पर झूल गया इसी का देन रहा की अंग्रेज भारत छोड़ने पर विवश हो गया। भाकपा नेता वीरेंद्र सन्याल ने बताया की भाकपा माले के द्वारा शहीद दिवस के मौके पर लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद अभियान की शुरुआत की जा रही है जो 22अप्रैल तक पूरे देश में चलाया जाएगा। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रामपति यादव, राजेश यादव ,मिथलेश यादव राजद नेता सह पूर्व मुखिया जयपुर पंचायत , बिंदी यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष , गायक किशोरी रविदास एवं कई भाकपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।