
कोंच: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ग्राम रानी विगहा में राम विलास पासवान के मूर्ति लगाने को लेकर शनिवार को शिलान्यास किया। वही प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। जिसके उपरांत कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया और स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि आप लोग इस मुसलाधार वारिस में भी डटे रहे। यह बिहार फस्ट व बिहारी फस्ट का सबुत पेश किया है और इस आंधी तुफान में भी डटें हुए हैं। इससे पता चल रहा है कि आने वाले समय में हम मजबूती से लौटेंगे और रामविलास पासवान के सपनों को पूरा करेंगे। हमे या हमारी पार्टी को जो तोड़ने का कोशिश किया जा रहा है या मुझे डराने की कोशिश की जा रही है। इससे हम डरने वाले नहीं है हम भी शेर का बच्चा हैं। दहाड़ने का काम करते हैं। आपलोग का आशीर्वाद मुझपर बनाये रखें। कार्यक्रम में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, लोजपा प्रत्याशी कमलेश शर्मा, प्रमुख मणि देवी, उप प्रमुख बेबी देवी, बब्लू शर्मा समेत जिला व प्रदेश के अन्य नेता शामिल थे।
रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता