वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल


गया जिला भाजपा की बैठक विभिन्न सत्रों में भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला महामंत्री गोपाल यादव ने किया। बैठक की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम् के साथ हुआ। भाजपा नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा संगठन विस्तार के काम में लगे रहते हैं। संगठन विस्तार के तहत जिला से लेकर बुथ तक नियमित बैठक कर जन समस्याओं पर ध्यान देकर कार्य करने की आवश्यकता है। भाजपा बिहार की जनता के प्रति जवाबदेहदेही के साथ काम करती रही है। बिहार जब 1990 के दशक से लगातार हिंसा और घोटाला में डूबा हुआ था। तब भाजपा ने संघर्ष करते हुए बिहार को दलदल से बाहर निकालने के लिए राजनैतिक गठबंधन कर बिहार की जनता को राहत पहुंचाने का काम किया। जिन लोगों ने बिहार की दुर्दशा की थी, उन्हीं लोगों के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन कर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नितीश कुमार से वादा किया था कि 2025 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री के अच्छे कामों से घबरा कर विरोधियों के साथ हाथ मिला लिया। बिहार की जनता इस तरह राजनैतिक बारिकियों को अच्छी तरह से समझती है और बिहार की जनता उचित समय पर जवाब भी देना जानती है।
बैठक सात सत्रों में संपन्न हुआ। पहला सत्र में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, दूसरा सत्र में भाजपा प्रकोष्ठ संयोजक सह संयोजक, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री,
तीसरा सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक, सांसद, राष्ट्रीय पदाधिकारी वर्तमान और पूर्व,राज्य के पदाधिकारी वर्तमान और पूर्व। चौथा सत्र में प्रेस कांफ्रेंस। पांचवां सत्र मातृ संगठन के साथ बैठक। सातवां सत्र गया जिला कोर कमिटी की बैठक के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गया जिला प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा,पूर्व सांसद हरी मांक्षी, रामजी मांक्षी, विधायक विरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक डॉ श्यामदेव पासवान, पूर्व विधायक राजीव नंदन दांगी, पूर्व जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार, अनिल स्वामी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, कंचन सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, नरेंद्र सिंह दांगी डॉ अनुज कुमार, जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला महामंत्री गोपाल यादव, राजेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, जिला मंत्री विनोद सिंह, संतोष ठाकुर, व्यंकटेश शर्मा, सम्फुल देवी, नीमा कुमारी, सत्येंद्र पाण्डेय, वंदना कुमारी, देवानंद पासवान, धर्मेन्द्र यादव, कुमार सत्यशील, उपस्थित थे।