
लोक आस्था का महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। इसके साथ ही छठव्रतियों ने 36घंटो की निर्जला उपवास उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर तोड़ा। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाला सूर्योपासना का पर्व छठ संपन्न हो गया। फतेहपुर प्रखण्ड क्षेत्र के सोहजना घाट , धरहराकलां पैमार नदी घाट , चरोखरी , डुमरिचट्टी , बदउआँ स्थित पाताल गंगा तालाब घाट सहित कई जगहों पर छठव्रतियों व श्रद्धालुओ ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान हर तरफ छठ मईया के गीत गुंजायमान होता रहा।

धरहराकलां छठ घाट पर छठ कर रही 65वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी अपने बहु सुलेखा देवी के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने बताई कि वे अपने परिवार के स्वास्थ कामना के लिए 35वर्षो से छठ पूजा कर रही है। जो भी छठव्रती मन के अंतःकरण से छठ पूजा करती है उनका मनोकामना जरूर पूरा करती है।








वहिं कुंभियातरी छठ घाट पर नौडीहा झुरांग पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य मुकेश कुमार के द्वारा छठव्रतियों के सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था किया गया।छठ घाट जाने वाले रास्ते पर गुफा बनाया गया तथा छठव्रतियों के वस्त्र बदलने के लिए व्यस्था भी किया गया। वही फतेहपुर प्रखण्ड स्थित सोहजना छठ घाट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा कोविड टीकाकरण कैम्प भी लगाया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर प्रभारी डॉ. अशोक कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – दीपक कुमार (लाइव मगध न्यूज़ डेस्क)