
मगध लाइव ,फतेहपुर: शनिवार को फतेहपुर में घटी गोलीबारी की घटना को लेकर फतेहपुर थाना में अलग अलग दो पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराया। पूर्व प्रमुख अरुण दादपुरी ने फतेहपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रवि कुमार, शीतलपुर निवासी मनोज कुमार, लालु यादव एवं टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बिक्रम कुमार, जितेंद्र कुमार एवं रंजन कुमार पर जानलेवा हमला, मारपीट एवं गाली गलौज करने एवं रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही दुसरी प्राथमिकी मनोज कुमार के पिता रामविलास यादव ने पूर्व प्रमुख अरुण दादपुरी, बैजदा निवासी लालू कुमार एवं डुमरीचटटी पंचायत के विनोद यादव पर दर्ज कराई है। रामविलास यादव ने बताया कि तीनों ने उनके बेटे को जान मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई थी। प्रभारी थाना प्रभारी श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। वही मामले की छानबीन किया जा रहा है.वहीं मुख्य पार्षद रवि कुमार ने बताया कि इस घटना में वह मौजूद नहीं थे। घटनास्थल के आस पास बैंक एवं दुकानों में लगे सीसीटीवी की पुलिस के द्वारा जांच करने पर इस बात की पुष्टि हो जाएगी मामले में दोषी कौन है। उन्हें बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है। उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारी से मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

क्या था मामला
शनिवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र से कुछ दुरी पर पूर्व प्रमुख अरुण दादपुरी एवं उनके समर्थक पर गोलीबारी की घटना हुई थी। वहीं दुसरे पक्ष का कहना था कि पूर्व प्रमुख एवं उनके समर्थक के द्वारा गोलीबारी की गई थी हालांकि पुलिस की जांच के दौरान घटनास्थल से गोलीबारी के कोई निशान नहीं मिले मौके से खाली कारतूस भी नहीं मिल सका है। वहीं अरुण दादपुरी का कहना था कि उनकों निशाना बनाकर बदमाशों ने तीन चक्र गोली चलाई थी। वहीं मनोज कुमार का कहना था कि गोली पूर्व प्रमुख एवं उसके समर्थकों ने चलाई थी।