

फतेहपुर: गया रजौली सड़क मार्ग के राघोपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पास बाईक और टेंपो में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार रहे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दोनों व्यक्ति को फतेहपुर थाना के मैनेजर विजय कुमार सिंह के द्वारा फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति का नाम दिनेश कुमार उम्र 26 वर्ष अनिल कुमार उम्र 27 वर्ष है। जिसमे एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दोनों घायल व्यक्ति टनकुप्पा प्रखंड के चहला गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की खबर मिलते फतेहपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर टेंपो को जब्त कर जांच में जुट गई है।