


फतेहपुर थाना क्षेत्र के बड़की ढूब्बा गांव में छत गिरने से एक महिला की मौत हों गई हैं वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है जिनमे तीन महिला एवं एक बच्चा घायल बताया जा रहा है। घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है जहां से बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाएं जीविका के तहत सरकारी विद्यालय के छत के ऊपर बैठक कर रही थी , इस दौरान सरकारी भवन का छत टूट कर गिर गया। जिसके कारण महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।
विस्तृत खबरों के लिए मगध लाइव के साथ बने रहे