
गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के निमी पंचायत में डाढा गांव स्थित कर्बला मैदान देखते देखते जंग के मैदान में बदल गया। मिली जानकारी के अनुसार मैदान में शरबत बांटने के दौरान एक बच्चे के साथ मारपीट के बाद दो पक्षों में लाठिया बरसने लगी। जिसमे दोनो पक्षों से दर्जनों व्यक्ति घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक चार लोगो को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया की मौके पर फतेहपुर थाने की पुलिस मौजूद थी पर हर तरफ चल रही लाठियों के बीच मूकदर्शक बनी रही।
फतेहपुर थाना प्रभारी श्यामसुंदर पासवान ने बताया की कर्बला के मैदान में सुरक्षा बल तैनात किया गया था। दो गांव के लोग आपस में भिड़ गए और लाठियां चलने लगी। हालांकि पुलिस ने शांति व्यस्था बनाने की कोशिश की पर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। घटना के बाद मौके पर प्रयाप्त पुलिस बल भेजी गई है। उन्होंने बताया की घायलों को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। इस घटना में कुल कितने लोग जख्मी हुए इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट – दीपक कुमार ,मगध लाइव न्यूज डेस्क