शीतल प्रसाद निर्विरोध व नयना कुमारी 35 मत हासिल कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने



गया के जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर नयना कुमारी चुनाव जीत गईं हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद पर शीतल प्रसाद निर्विरोध चुने गए हैं। गया समाहरणालय के सभाकक्ष में गुरुवार को इन दो पदों पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिप सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। जिसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का कार्य हुआ। उपाध्यक्ष पद के लिए शीतल प्रसाद के अलावा किसी और सदस्य अपनी दावेदारी नहीं की। ऐसे में जिलापदधिकारी अभिषेक सिंह ने इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए कराए गए मतदान में नयना कुमारी को 35 मत मिले और वे अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित की गईं। जिलापदधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी ने पहले सभी सदस्यों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही शराबबंदी की भी शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष नयना कुमारी और उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद को भी डीएम श्री सिंह ने पद एवं गोपनीयता के साथ साथ शराबबंदी की भी शपथ दिलाई।
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल