वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया शहर के फल्गु नदी में बने रबर डैम के पास स्नान करने गए तीन लोगों के डूब जाने की खबर सामने आई है। घटना गुरुवार शाम की है। जिसमें से दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने की सूचना है। जबकि तीसरे की तलाश जारी है। सभी लड़के मानपुर भुसुंडा के रहने वाले बताए गए हैं। भुसुंडा मोहल्ले की एक महिला ने magadhlive को बताया कि गौरी गणेश की प्रतिमा का विसर्जन के करने कई लोग फल्गु नदी में गए थे। जिसमें तीन लोग डैम के पास स्नान करने गए थे। तीनों गहरे पानी में चले गए तो शोर मचाने पर दो लोगों को निकाल लिया गया, जबकि एक की तलाश खबर लिखे जाने तक जारी है। इस घटना की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन भुसुंडा में इस घटना को लेकर चर्चा है।