निवर्तमान जिलापदधिकारी अभिषेक सिंह को सरकार ने बनाया है बुडको का प्रबंध निदेशक
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया के नए जिलापदधिकारी त्यागराजन एसएम गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान डीएम अभिषेक सिंह ने उन्हें प्रभार सौंपा। गुरुवार की सुबह समाहरणालय में सरकारी वाहन से पहुंचे नए डीएम त्यागराजन एसएम का यहां पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने फूलों से सजे गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। गया के निवर्तमान जिलापदधिकारी अभिषेक सिंह ने हाथ मिलाकर नए डीएम का स्वागत किया। इसके बाद प्रभार सौंपे जाने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई। बता दे कि निवर्तमान डीएम अभिषेक सिंह के गया से तबादले की चर्चा गत गुरुवार की शाम सुर्खियों में थी।


ठीक एक सप्ताह बाद गुरुवार को ही नए जिलापदधिकारी त्यागराजन एसएम ने अपना पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2021 के अंतिम दिन से ठीक एक दिन पहले दोनों जिला पदाधिकारी के स्थानांतरित कर दिए जाने की अधिसूचना जारी की गई थी। जिलापदधिकारी अभिषेक सिंह को बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड(बुडको) के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि बुधवार को गया समाहरणालय में आयोजित एक कार्यक्रम में डीएम अभिषेक सिंह को गया के डीडीसी सुमन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारियों ने डीएम अभिषेक सिंह को भावभीनी विदाई दी थी। बता दें कि नए जिलापदधिकारी त्यागराजन एसएम दरभंगा जिले के डीएम रह चुके हैं।