
फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक स्व. डॉक्टर कपीलदेव सिंह के स्मृति में आज फतेहपुर में गरीब ,असहाय एवं दिव्यांगो के बीच कंबल तथा बिस्किट का वितरण किया गया । इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के करीब 200 गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. पुष्कर कृष्ण ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए ऐसे जरूरतमंद लोगों को मदद करना हम सब का फर्ज बनता है। सेवा ही धर्म है और ऐसे लोगो को हर संभव मदद मिलनी चाहिए।

वहीं डॉक्टर राघवेन्द्र कुमार राकेश ने बताया कि आज मेरे पिताश्री के स्मृति पर साथ ही नववर्ष के उपलक्ष्य में हमारे चिकित्सा संस्थान के द्वारा करीब 200 से अधिक जरूरतमंद ,असहाय,गरीब तथा दिव्यांगों के बीच कंबल तथा बिस्किट का वितरण किया गया है। ऐसे में किसी गरीब के लिए थोड़ा सहयोग कर पाएं ये हमारे संस्थान के लिए सौभाग्य की बात है। इस मौके पर श्रीमती विद्या देवी , डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ‘प्रसून’ , डॉक्टर पुष्कर कृष्ण , धर्मेंद्र कुमार , वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह , शशिकांत कुमार ,मुरारी टंडन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – दीपक कुमार