
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तहत गया जिला वर्ग प्रशिक्षण के दूसरे दिन शनिवार को संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया ने सत्र का आरंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। शनिवार को वर्ग प्रशिक्षक के रूप में भिखूभाई दलसानिया ने भाजपा के संगठन कार्य पद्धति पर विस्तृत रूप से चर्चा की। भाजपा कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिए गए। अनुशासन और पार्टी के द्वारा जो कार्य पद्धति है, उसी को लेकर आगे बढ़ेंगे। तब भारत विश्व गुरु के शिखर पर सुशोभित होगा।
दूसरे सत्र मैं खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने संगठन सरकार और समन्वय पर विस्तृत रूप से चर्चा की। तीसरे सत्र में संगठन महामंत्री नागेंद्र के द्वारा संगठन के सभी विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। चौथे सत्र में वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने भारत की रक्षा पर विस्तृत रूप से चर्चा की।
पांचवे सत्र में बिहार विधान परिषद के सदस्य और भजपा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने संगठन की चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने की।
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल