रिपोर्ट – वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

भाजपा गया शहर विधानसभा कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में नेताओं ने गया शहर के अक्षयवट वेदी, सीता कुण्ड में देश विदेश से आये पिंडदानियों से प्रति यात्री प्रवेश शुल्क 10 रु. नगर निगम गया के द्वारा लिए जाने पर चिंता जताई। गया विधानसभा प्रभारी सह ज़िला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता एवं ज़िला मंत्री संतोष ठाकुर ने टैक्स लिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि ये दोनों वेदी भारत सरकार के हृदय योजना के तहत निर्माण कार्य किया गया है, जबकि अक्षयवट वेदी को पुननिर्माण में पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार के सहयोग से निर्माण किया गया था। यह दुर्भाग्य की बात है पुरे भारत मे किसी भी धर्मावलंबी में कोई भी प्रवेश शुल्क नही लगता है। गया नगर निगम द्वारा किये गए कार्य को मुगलकाल की याद ताजा कर दी है। नेताओं ने मगध प्रमंडल के आयुक्त से इस कर को हटाने के लिए आदेश पारित करने की मांग की। साथ ही इस संदर्भ में भारत सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पूरी एवं अश्वनी कुमार चौबे , बिहार के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को मेल के माध्यम से जानकारी देने का निर्णय लिया गया। बैठक में दक्षिणी मंडल के महामंत्री कमल बारीक, व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुरेन्द्र कुमार, पंकज शर्मा उपस्थित हुए।