महताब अंसारी, कोंच

कोंच में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 72 वां जन्मदिन शनिवार को ददरेजी के एक निजी विद्यालय में भाजपा नेताओं ने मनाया। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा नेताओं ने केक काटकर एक दूसरे नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच केक का वितरण किया। इस दौरान भाजपा नेता देवेंद्र शर्मा ने पीएम मोदी के जीवन पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। मौके पर उतरी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महामंत्री मंजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शंकर कुमार शर्मा, मुरारी शर्मा, संजय सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे।