वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ मध्य मंडल, उत्तरी मंडल, दक्षिणी मंडल, मानपुर मंडल, पश्चिम मंडल, के द्वारा आज के पी रोड (सब्जी बाजार) स्थित हनुमान मंदिर में भाजपा के प्रचंड जीत पर महाआरती व दीपोत्सव व रंग गुलाल से होली पहले ही मनने लगा तथा आतिशबाजी और पटाखों से दिवाली जैसा नजारा हो गया। इस अवसर पर प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि भाजपा की जीत हिंदुत्व की जीत है। सुशासन की जीत है। जनता के लिए काम करने वालों की जीत है। वही विरोधियों द्वारा जनता को ठगे जाने का योजना थी उसे मतदाताओं द्वारा विफल किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी विकास कुमार के अलावे जिला प्रभारी पिंटू चरण पहाड़ी, मध्य मंडल संयोजक मनोज केसरी, दक्षिणी मंडल संयोजक मनोज सिंह, मानपुर मंडल संयोजक पप्पू जी, उतरी मंडल संयोजक विजय कंधवे, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष दक्षिणी मंडल धनंजय कुमार धीरू, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार, मध्य मंडल नेता मनोज केसरी, अमन कुमार, संगीता शर्मा, रिंकू केसरी, गीता देवी सहित सैकड़ों समर्थक महाआरती में उपस्थित थे।