मनोज कुमार फतेहपुर संवाददाता

गया रजौली सड़क मार्ग के फतेहपुर तरवां मोड़ के समीप एक अनियंत्रित बाइक और ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला फतेहपुर थाना क्षेत्र के छिड़ी गांव की रहने वाली थी। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने दुधमुंहे बच्चे को डॉक्टर से दिखलाकर बाइक से लौट रही थी तभी फतेहपुर तरवां मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गई हालांकि बच्चे को खरोच तक नहीं आई। घटना के बाद आसपास के लोगो के द्वारा घायल महिला को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद मगध मेडिकल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।