
बिहार के लघु सिंचाई व एसएसटी कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन का 47वां जन्मदिन हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महादलित बस्तियों में उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुवार को श्री सुमन का जन्मदिन डुमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित मझौली पंचायत बरतर महादलित टोले में श्रुति केक काटकर इनका जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि संतोष कुमार सुमन का जन्मदिन गरीबों और महा दलितों को समर्पित है। जन्मदिन उत्सव कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ता श्याम सुन्दर मांझी की देखरेख में मनाई गई। जिसमें समाजसेवी जैदी खां,पनकारा मुखिया बासुदेव भुईयां, विजय प्रसाद, सुरेश मांझी, अमरेंद्र कुमार, नरेश कुमार भुईयां, शिवकुमार यादव, साधना रवि, रविंद्र नाथ, अरविंद भुइंया,नसीर आलम , सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद थें।
रिपोर्ट – दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया संवाददाता
GIPHY App Key not set. Please check settings