वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

रूमन टेक्नोलॉजी मगध मेडिकल गया (प्रधानमंत्री कौशल केंद्र) में शुक्रवार को बिहार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे सभी ट्रेड के स्टूडेंट्स ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर दीपेंद्र नाथ अश्क (डायरेक्टर ऑफ़ रूमन गया और नालंदा ) ने सभी को सम्बोधित किया। उन्होंने जीवन में स्किल्स के महत्व के बारे में बताया। साथ ही बिहार राज्य की उपलब्धियों को भी बताया। स्किल इंडिया के द्वारा चलाये जाने वाले अन्य प्रोग्राम के बारे में और करियर ग्रोथ के बारे में सभी स्टूडेंट्स को जानकारी दी। साथ ही यहाँ चल रहे कोर्सेज जैसे होटल मैनेजमेंट, नर्सिंग, आर. टी. डी, सिलाई और कंप्यूटर की भी जानकारी दी गयी। जो कि पूर्णतः निःशुल्क है। इस मौके पर प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के सभी सदस्य, सेंटर मैनेजर निशांत केतु, ट्रेनर अलोक कुमार, गुड्डू कुमार, इक़बाल अहमद, सुमन राज, पूनम कुमारी,चांदनी कुमारी साथ में संगीता, चन्दन, सागर कुमार मंडल आदि भी उपस्थित रहे।
