
अजित कुमार बेलागंज
चाकन्द थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के तिनेरी गांव के नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार नशेड़ी शराब के नशे में हंगामा कर रहा था।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नशेबाज का ब्रेथ एनलाइजर से जांच कराई।जहां उसके शराब पीने की पुष्टि हुई।थानाध्यक्ष मृत्युजंय कुमार ने बताया कि तिनेरी गांव के बुच्चा यादव नामक शख्स शराब के नशे में चूर होकर हंगामा कर रहा था।सूचना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।