वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

देश में बैंक अधिकारियों एवम कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले स्टेट बैंक अधिकारी संघ गया के अधिकारियों ने प्रस्तावित बैंक हड़ताल जो 30 जनवरी और 31जनवरी को होना है, के लिये_सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों एव कर्मचारियों ने 6 सूत्री माँगों को लेकर बैज पहनकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के आंचलिक अध्यक्ष नंद कुमार पाठक ने बताया कि कर्मचारियों कि जायज माँगों को वर्तमन सरकार हमेशा सें अनसुना करती आयी है एव देश की सारी सम्पतियों के निजी हाथों में सौपकर देश की जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। संघ के आंचलिक सचिव राजीव नयन ने कहा कि आज पश्चिमी देश 4 दिन साप्ताहिक कार्य की योजना बना रही है, परंतु हमारी सरकार द्वारा अभी भी 6 दिन का कार्य दिवस थोपा जा रहा है। जबकि बैंकों की सर्वोच्च संस्था भी 5 दिन सप्तहिक है। अत: बैंकों में भी 5 दिन साप्ताहिक कार्य होना चाहिये। राकेश सिन्हा, रॉबिन्स, रेशु कुमारी, सतीश कुमार, ज्योती रंजन, पंकज कुमार सहित अधिकारी एवम् कर्मचारी उपस्थित थे।












