Author: Deepak Kumar (Director)

सच्चाई और सत्यता एक सच्चे पत्रकार की पहचान है, और अन्याय उजागर करना पत्रकार का धर्म है।✍️दीपक कुमार (निदेशक) मगध लाइव न्यूज

व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं के लिए एक नई चिंता सामने आई है। हैकर्स ने फर्जी ऐप्स के जरिए लोगों के मोबाइल फोन्स और बैंक खातों को निशाना बनाया है। ‘Airtel mitra ekyc’, ‘Sexy Girl ‘, ‘CSC Registration app’ जैसे नामों से फर्जी ऐप्स भेजकर हैकर्स लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बीते दिनों गया में हैकर्स द्वारा इस फर्जी app के जरिए मोबाइल हैक करने का कई ऐसे मामले प्रकाश में आया है। Magadh Live news के ऑफिशियल whatsapp नंबर पर भी हैकर द्वारा लगातार ऐसे फर्जी app भेजा जा रहा है। इन ऐप्स के जरिए, हैकर्स उपयोगकर्ताओं के डिवाइस तक…

Read More

गया: गया हवाई अड्डा पर यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए, ‘वाइज ट्रैवल इंडिया लिमिटेड’ (डब्ल्यूटीआई) ने अपनी प्रीमियम कार रेंटल सेवा का शुभारंभ किया है। इस नई सेवा का उद्घाटन विमानपत्तन निदेशक बंगजीत साहा ने मंगलवार को किया। डब्ल्यूटीआई, जो पहले से ही दिल्ली, बेंगलुरू, मदुरै, राजमुंदरी, विशाखापट्टनम, जयपुर, गुवाहाटी, रायपुर, अमृतसर, जबलपुर और वाराणसी में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है, ने अब गया हवाई अड्डा पर भी अपने पाँव पसारे हैं। यात्रियों को छोड़ने और पिक-अप की सुविधा के लिए कंपनी को तीन साल की अवधि के लिए लाइसेंस प्रदान किया गया है।…

Read More

न्यूज डेस्क: ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए, पटना और गया से आनंद विहार तक प्रतिदिन सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह जानकारी आज मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार द्वारा जारी की गई। पटना-आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल:गाड़ी संख्या 02351 पटना से आनंद विहार के लिए 15 अप्रैल से 20 अप्रैल और 27 अप्रैल से 30 जून तक प्रतिदिन दोपहर 4 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 02352 आनंद विहार से पटना के लिए 16 अप्रैल से 21 अप्रैल और 28 अप्रैल से 1…

Read More

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा ने फतेहपुर में एक चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने गया संसदीय सीट के प्रत्याशी जीतन राम मांझी के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने देश की विकास गति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि यह गति जारी रही, तो भारत 21वीं सदी में विश्व गुरु बन जाएगा। उन्होंने बिहार के विकास को देश के विकास से जोड़ा और सभी जाति और धर्म के लोगों को परिवार की तरह एकजुट होने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी बेटी को सम्मान और बहू को अपमानित करती…

Read More

डुमरिया: प्रोजेक्ट कन्या +2 उच्च विद्यालय, डुमरिया में अध्ययनरत छात्राओं की सुरक्षा एक बड़े जोखिम में है। विद्यालय का दशकों पुराना भवन जर्जर अवस्था में है, जिसके किसी भी समय ध्वस्त होने की आशंका है। विद्यालय की दस कमरों वाली भवन बहुत समय से जर्जर स्थिति में है, और शिक्षा विभाग को दिए गए लिखित आवेदन के बावजूद इसका जीर्णोद्धार नहीं हो पाया है। इस भवन की दुर्दशा के कारण छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। पांच सौ से अधिक छात्राओं का नामांकन होने के बावजूद, उनके लिए पर्याप्त जगह का अभाव है। विद्यालय में इस बार सभी विषयों…

Read More

फतेहपुर: रामनवमी और ईद पर्व के उपलक्ष्य में फतेहपुर थाने में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। अंचकाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य था रामनवमी एवं ईद के पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करना। इस अवसर पर अंचकाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस वर्ष रामनवमी पर्व पर डीजे का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि पर्व के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और सुरक्षा के सभी…

Read More

5 अप्रैल को अभिलाषा शर्मा भा.प्र.से. नगर आयुक्त गया की अध्यक्षता में राजस्व की समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक में उप नगर आयुक्त, राजस्व पदाधिकारी, प्रोजेक्ट मैनेजर स्पैरो एवं राजस्व से संबंधित सहायकों ने समीक्षा बैठक में भाग लिया। निगम के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि समीक्षा में निर्णय लिया गया की वैसे भवन जिसमें किराएदार रहते हैं एवं किसी भी प्रकार के निर्माण में परिवर्तन किया गया हो उन्हें चिन्हित कर नगर निगम की टीम एवं स्पैरो की टीम को साथ में मिलकर कर बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया गया। यह बात करदाताओं तक…

Read More

फतेहपुर: फतेहपुर प्रखंड के डूमरीचट्टी पंचायत के सरपंच और समाजसेवी अरविंद कुमार यादव को हाल ही में गया जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में फतेहपुर प्रखंड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ-साथ बोधगया विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर भी मनोनीत किया गया। इस नई जिम्मेदारी के बारे में अरविंद कुमार यादव ने कहा, “मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसके लिए मैं युवा कांग्रेस गया जिलाध्यक्ष विशाल कुमार और सभी कांग्रेस कमेटी का हृदय से आभारी हूँ। मैं इस विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूँगा।” अरविंद कुमार यादव पूर्व में…

Read More

गया ज़िले के अतरी थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग के चलते उच्च वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। धर्मेंद्र कुमार, जो तीन बच्चों के पिता हैं, अपनी प्रेमिका सीमा कुमारी से मिलने मनिहार गांव गए थे, जहाँ उन्हें सीमा के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद, धर्मेंद्र को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी धर्मेंद्र अक्सर देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने 20 किलोमीटर की दूरी तय करते थे। पकड़े जाने के बाद, स्थानीय लोगों ने उनकी पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार को अतरी थाने में दोनों पक्षों के लोग…

Read More

गया, 04 अप्रैल 2024:  गया अनुमंडल के अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित गुरपा क्षेत्र में आगामी लोक सभा चुनावों के दृष्टिगत एक विशेष फ्लैग मार्च का आयोजन किया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी सदर गया, अनुमंडल पुलिस अधिकारी वजीरगंज, सर्किल अधिकारी फतेहपुर, 32 वी वाहिनी SSB के “G” समवाय गुरपा के प्रभारी  ज्ञानेश्वर सिंह और गुरपा थाना के प्रभारी राजेश पासवान ने किया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाना और ग्रामीणों को चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना था। अति संवेदनशील बूथों जैसे कि…

Read More