अजित कुमार ,बेलागंज

औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह रविवार को प्रखंड के सहबाजपुर गांव पहुंचे जहाँ नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा और प्राचीन देवी मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु ध्वजारोहण धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। इसके पूर्व सांसद का ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत स्वागत किया। पूरे विधि-विधान से ध्वजारोहण अनुष्ठान को पूर्ण करने के बाद ग्रामीणों की ओर सांसद श्री सिंह का अभिनन्दन किया गया। सांसद ने इसके लिए आयोजकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति को जिवंत रहने की जिम्मेदारी हम सबों की है। भारतीय सभ्यता संस्कृति ही हमारी मूल विरासत है जिसपर हम सबों को गर्व है। धार्मिक आयोजन से तन मन और आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ग्रामीण रामजन्म सिंह ने बताया कि ध्वजारोहण के अगले महिने के 25 तारीख सात दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन होगा जिसमें मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा और धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉo अनुज कुमार सिंह ने किया। मौके पर आचार्य हीरा दास त्यागी रामजन्म सिंह, जिला परिषद सदस्य करिश्मा कुमारी, पूर्व मुखिया नरेश सिंह, मुखिया वृंदा कुमार समाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार, कुनाल किशोर, उमा शंकर सिंह, दयानंद वर्मा, मंटु सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।