
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल
गया व्यवहार न्यायालय की एक अदालत से हत्या के मामले में दोषी करार दिए जाने की सुनवाई पूरी होते ही दो अभियुक्त न्यायालय से भागने में सफल रहे। पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक प्रकार से शहर में नाकेबंदी से कर दी गई है। दोषी करार दिए गए अभियुक्तों के भाग जाने की जानकारी मिलते ही न्यायालय परिसर में हड़कंप सा मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार गया जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत 2015 में हत्या की एक घटना हुई थी। फरार होने वाले दोषी करार दिए गए अभियुक्तों में राजकुमार और विनय पासवान है। दोनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलहंडी गांव का रहनेवाला है। न्यायालय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश-2 की अदालत में हत्या के दोनों आरोपितों को दोषी करार दिया गया। लेकिन पुलिस द्वारा कस्टडी में ले लिए जाने से पहले ही दोनों भागने में सफल रहा।