वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया में लाल बहादुर शास्त्री बचत एवं साख स्वावलंबी सहकारी समिति लि. के तत्वावधान में 44 बच्चों के बीच चित्रगुप्त छात्रवृति योजना के तहत पहली किस्त की राशि दी गई। कुछ बच्चों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। जिन्हें बाद में राशि की उपलब्धता के छात्रवृति दे दी जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के एक और महत्वपूर्ण ‘चिरंजीवी चित्रांश योजना’ की घोषणा की गई। इस योजना के तहत निःशुल्क चिकित्सा के साथ साथ निःशुल्क दवा, निःशुल्क चेकअप तथा जरूरत पड़ने पर निःशुल्क सर्जरी के लिए भी चिकित्सकों के द्वारा सहयोग करने की बात कही गई। कार्यक्रम में छात्रवृति योजना के डोनर, लाभार्थी, समिति के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य की उपस्थिति रही। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ० विजय कुमार कर्ण, डॉ० रतन कुमार, डॉ० अजय कुमार वर्मा, डॉ० पूणेंदु शेखर, डॉ० उमेश वर्मा,प्रो० अरुण कुमार प्रसाद, समिति के संस्थापक आर० के० सिन्हा, प्रमोद कुमार सिन्हा, बिनय गैस एजेंसी के मालिक विनय कुमार, त्रिपुरारी प्रसाद, शिरीष रंजन प्रसाद, राजीव शेखर,अरविंद कुमार सिन्हा, नरेश कुमार सिन्हा, उमेश कुमार सिन्हा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा जिलाध्यक्ष बिष्णु कुमार सिन्हा, किरण कुमारी, रश्मि लाल, मीना सिन्हा, शीला कुमारी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।