गया- कोडरमा रेल खंड के पहाड़पुर स्टेशन के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी तभी मालगाड़ी के चपेट में आ गई। घटना की खबर मिलते ही रेलवे पुलिस बल के द्वारा घायल महिला को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल वृद्ध महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
