जितेंद्र कुमार, खिजरसराय

नगर पंचायत खिजरसराय के तीन वार्ड पार्षदों ने सशक्त स्थाई समिति के सदस्य के रूप में शपथ लिया। पांच सदस्यीय सशक्त स्थाई समिति में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद सशक्त स्थाई समिति के पदेन सदस्य होतें हैं। गया जिला भूअर्जन पदाधिकारी परमानन्द कुमार ने गुरुवार को वार्ड 4 की वार्ड पार्षद प्रतिमा कुमारी, वार्ड संख्या 10 के पूजा कुमारी के अलावे वार्ड संख्या 13 के वार्ड पार्षद गिरीश तिवारी को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस प्रकार देखा जाय तो सशक्त स्थाई समिति में एक मात्र पुरुष सदस्य के रूप में पार्षद गिरीश तिवारी ही हैं। सामाजिक समीकरण की बात करें तो जिन तीन वार्ड पार्षदों को स्थाई सशक्त समिति के सदस्य के रूप में चुना गया है, उसमें एक अत्यंत पिछड़े वर्ग से आते हैं, दूसरा अनुसूचित जाति से हैं तो एक सवर्ण वर्ग से आतें हैं। इस प्रकार देखा जाय तो सशक्त स्थाई समिति में मुख्य पार्षद रिंकु कुमारी ने सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा है। अब देखने बाली बात ये है कि मुख्य पार्षद रिंकु कुमारी, उप मुख्य पार्षद स्मिता कुमारी के साथ पांच सदस्यीय सशक्त स्थाई समिति में गिरीश तिवारी ही एकमात्र पुरूष सदस्य हैं।