निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र यादव को 105 वोटों से हराया

फतेहपुर प्रखंड के धरहराकलां पंचायत की निर्वतमान मुखिया अमरेंद्र कुमार राय उर्फ दरोगी यादव के प्रति यहां के लोगों ने अपना एकबार फिर से विश्वास जताया है। अमरेंद्र कुमार राय उर्फ दरोगी यादव दुबारा चुनाव जीत गया हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र यादव को 105 वोटों से पराजित कर दिया हैं। गया के गया कॉलेज के मतगणना स्थल पर livemagadh.com के निदेशक दीपक कुमार ने मतगणना की live reporting करते हुए ये जानकारी दी है। मतों की आखिरी राउंड में आए परिणाम के अनुसार दरोगी यादव को कुल 1993 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि रविन्द्र को 1888 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर रहे अर्जुन यादव को 1528 मत प्राप्त हुआ।
जीत की घोषणा होते ही मतगणना केंद्र के बाहर दरोगी यादव के समर्थकों में काफी खुशी और उत्साह देखा जा रहा है। अमरेंद्र कुमार ने अपनी इस जीत के लिए पंचायत के सभी लोगों के प्रति आभार जताई हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता की जीत बताई हैं। उन्होंने भरोसा दिलायी हैं कि पंचायत क्षेत्र में विकास की गति को और आगे बढ़ाते हुए लोगों की हर सुख सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा।
दीपक कुमार