

फतेहपुर थाना क्षेत्र के ढूब्बा गांव में सरकारी भवन के छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं एक ढाई वर्षीय बच्चे समेत तीन अन्य महिलाएं जिंदगी मौत की जंग लड़ रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पति मानसिक रूप से विक्षिप्त है, बच्चो के परवरिश के जिम्मा मां ही संभाल रही थी। ऐसे में मृतका रीना देवी (उम्र 45वर्ष) की मौत के बाद तीन बेटियों और दो बेटे के सर से ममता का साया उठ गया। घटना में अन्य घायल महिला समफूल देवी ,मीना देवी ,संजू देवी सहित ढाई वर्षीय अंकित को मगध मेडिकल रेफर किया गया है।

ज्ञात हो थाना क्षेत्र के बड़की ढूब्बा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के छत पर जीविका के तहत महिलाए बैठक कर रही थी। तभी भवन की छत भरभरा के गिर गई। जिसमे एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। वहीं तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद फतेहपुर थाना प्रभारी, प्रखंड बीडीओ परमानंद पंडित सहित अंचलाधिकारी फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना में घायलों की स्थिति का जायजा लिया।