वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया जिले इमामगंज थाना क्षेत्र के बगया गांव से दिल दहला देने वाली बड़ी एक बड़ी और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 17 वर्षीय एक नाबालिक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। लिया। मृतका के पिता का आरोप है कि वे लोग मजदूर किसान हैं। खेती बारी करने के लिए खेत से शाम करीब पांच बजे अपने घर वापस लौट रहे थे। शाम को वापस लौटे तो एक सुनसान घर से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिस घर से आवाज आ रही थी, उस घर में झांक कर देखा तो उनकी नाबालिग लड़की के साथ दो युवक गंदा काम करने के बाद उसके गले में उसके दुपट्टे से गर्दन में फंदा लगाकर लगाकर खींच रहे हैं। बच्ची बेसुध पड़ी थी। बेटी निर्वस्त्र सी पड़ी थी। जिसे देख बच्ची को उस मनचले युवकों से छुड़ाने गए तो उन लोगों ने हमें भी मारकर पटक कर भाग गया। इसके बाद शोर मचाया। अपने परिवार और गांव के लोगों को बुलाया। जब उसके स्वास्थ्य की जांच की तो मृत थी। इसकी सूचना इमामगंज थाने में पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि इस घटना में गांव की दो युवकों शामिल है। जो पहले बच्ची के साथ बारी बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका के भाई ने कहना है कि इस घटना में गांव के ही दो लोग हैं। जो मेरी बहन की इज्जत लूटने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी है। प्रशासन से इन दरिंदों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष नैयर एजाज अहमद ने मीडिया को बताया कि मामला संदिग्ध है। मृतका के परिवार के अनुसार उनकी बच्ची को गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर सघन जांच करते हुए। दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है।