डेस्क, मगध लाइव

गया जिले में जीटी रोड पर आमस-हेमजापुर के पास एक पिकअप वैन और एक अन्य वाहन में टक्कर के बाद पिकअप वैन पर लाद कर ले जाई जा रही हजारों की संख्या में रही मछलियां सड़क पर तैरने लगी। घटना की जानकारी आसपास रहने वाले को मिलते ही मछलियों को लूटने वालों की होड़ मच गई। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त होते ही विशेष जानकारी दी जाएगी। बताया गया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के पहले ही काफी संख्या में लोग मछली अपने अपने साथ लेकर निकल पड़े।