बेलागंज से अजित कुमार

बेलागंज थाना अंतर्गत एरकी गांव में रविवार की देर शाम एक युवक को गोली लगी। गंभीर हालत में उसे गया के ANMMCH में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एरकी गांव का रहने वाला ओंकार कुमार नामक 22 वर्षीय युवक अपने एक दोस्त राजू कुमार के साथ था। इसी बीच किसी के साथ विवाद में गोलीबारी की घटना हुई। एक गोली ओंकार कुमार के गर्दन के समीप लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया।

जहां से उसे चिकित्सा के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बेलागंज थाना की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बेलागंज थाना अध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता ने बताया कि गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना का सही कारणों का पता नहीं चला है।