
कोंच। गया गोह मुख्य मार्ग पर स्थित धरहरा पुल पर दो बाइक की टक्कर में एक युवक सोमवार की शाम घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ददरेजी निवासी सुरेंद्र साव का पुत्र रोहित कुमार (22) किसी कार्य से कोंच बाजार जा रहा था तभी विपरीत दिशा से एक अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे वह घायल हो गया है। स्थानीय लोगों के सहयोग से उक्त युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के अनुसार युवक को सर में चोट आई जिससे सर फट गया है।