युवक की शव गांव में आते ही मचा कोहराम

अतरी थाना क्षेत्र के चहल मुरेरा गांव निवासी नंदलाल पासवान के 10 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार की मौत केमिकल में गिरने के कारण हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक 2 माह पहले कमाने के लिए महाराष्ट्र के कोल्हापुर में गया था। और वह आईटीएमसी कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री में कपड़ा का धुलाई एवं पेंटिंग का काम होता था। काम के दौरान 27 दिसंबर को केमिकल में गिर गया था। केमिकल में गिरने के कारण 80% शरीर जल चुका था। जिसका इलाज आनंद प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल में कराया जा रहा था। 31 दिसंबर के रात 9 बजे उनकी मृत्यु हो गई। रविवार की शाम को गांव में शव आते ही कोहराम मच गया। मृतक के दो बच्चे हैं। एक दो वर्ष की बच्ची तथा 1 माह का बच्चा है। मृतक तीन भाई था। तीनों भाई में बड़ा था। दोनों छोटा भाई रंजन कुमार एवं साजन कुमार पढ़ाई करता है मृतक के पिता मजदूरी कर घर का खर्चा चलाते हैं। प्रदीप के मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। घर वालो को रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
रिपोर्ट – गौरव सिंह ,अतरी