देवब्रत मंडल
गया शहर के चंदौती मोड़ पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा पर पेड़ टूटकर गिर गया। जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। इधर हादसे की खबर मिलते ही चंदौती थानाध्यक्ष ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को बिजली काट दिए जाने का निर्देश दिया। चंदौती थानाध्यक्ष ने बताया कि पेड़ टूटकर गिरने की सूचना आई थी। ऑटो रिक्शा पर रहे लोगों के साथ हुई घटना की सूचना उन्हें किसी ने पहुंचाई थी। लेकिन बिजली आपूर्ति काट दी गई है। वही इस घटना के बाद रामपुर और मगध मेडिकल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।

दो के घायल होने व आसपास में इलाज किये जाने की बात की पुष्टि हुई है। बताया गया कि जिस स्थान पर घटना हुई है वहां तीनमुहानी है। जो तीन थाना रामपुर, मगध मेडिकल और चंदौती थाना क्षेत्र को आपस में जोड़ती है। इधर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के हवाले से बताया गया कि एक पुराने पेड़ के अचानक टूट कर गिरने से ऑटो पर सवार लोग घायल हुए हैं। 3300 केवीए के तार पेड़ के गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए थे। देर शाम विद्युत विभाग के कर्मियों के द्वारा मरम्मत का कार्य करवाते हुए आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बिजली के तार टूटने से शहर के कई मोहल्ले में कुछ घन्टे के आपूर्ति बाधित रही। बताया गया कि यदि समय पर बिजली आपूर्ति नहीं काटी जाती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि जिस ऑटो रिक्शा पर पेड़ टूटकर गिरा, उस पर चालक सहित छह लोग थे। जिसमें दो लोग गंभीर रूप में घायल हुए।