समर राठौर, फतेहपुर


वजीरगंज प्रखंड के तरवां से सटे टिपौ गांव के पास अनियंत्रित होकर एक टेंपो सड़क से नीचे खेत में जा गिरा। जिससे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति का नाम नागेशर दास उम्र 50 वर्ष है। जो कि टनकुप्पा प्रखंड का रहने वाला है। वही दूसरा घायल व्यक्ति का नाम संजय मांझी उम्र 20 वर्ष है। जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। टेंपो चालक ने बताया कि वह सवारी लेकर वजीरगंज जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अचानक आंख लग गई। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क से खेत में जा गिरा। घायल दोनों व्यक्तियों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है।
GIPHY App Key not set. Please check settings