लड़की को अगवा करने के बाद उसके शरीर के एक हिस्से ब्लेड से काट कर लिख दिया- ‘I Hate You‘
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया शहर की एक लड़की बेहोशी से बाहर आने के बाद कुछ ऐसी बातें वहां की पुलिस को बताई है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। गया से लड़की के परिजन उसे ले आने के लिए पटना पहुंच गए हैं। संभवतः लौट भी रहे होंगे या लौट चुके होंगे।
मामला सामने आने के बाद एक सिरफिरे प्यार की अजीब कहानी सामने आई है। one sided love की कहानी सामने आ रही है। लड़की से एकतरफा प्यार में पागल सनकी ने लड़की को अगवा करने के बाद उसके शरीर के एक हिस्से ब्लेड से काट कर लिख दिया- *I Hate You* सुबह जब लड़की को होश आया तो मामले का खुलासा हुआ। गया से यह लड़की पटना कैसे पहुंची, उसके साथ ये सब कब और कैसे हुआ है, उसे कुछ भी पता नहीं है। बताया जा रहा है कि पटना के मौर्या कॉम्प्लेक्स में लड़की को होश आया। उसकी नजर एक महिला सुरक्षा गार्ड पर पड़ी। लड़की ने घरवालों का मोबाइल नंबर ढ़ी। महिला गार्ड ने अपने मोबाइल से लड़की की बात कराई। इसके बाद परिजन आनन फानन में गया से पटना गए। बताया गया है पटना पहुंचने पर लड़की के पिता और परिजनों ने लड़की से बात की। इसके बाद कोतवाली थाना को सूचना दी गई । पुलिस ने गार्डिनर रोड हॉस्पिटल में उसका मेडिकल टेस्ट कराया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की ने बताया गुरुवार की शाम घर से डालमिया बाजार जाने के घर से एक ऑटो में निकली थी। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, ब्लेड से कब और कहां काटा गया, वह पटना कैसे पहुंची। इसके बारे में कुछ भी याद नहीं। लड़की के परिवार वालों को गया के ही सिकरिया मोड़ के रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर संदेह है। कारण कि वह व्यक्ति पहले भी लड़की को धमकाता रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक गया में ही मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाले एक कोचिंग सेंटर पर पीड़िता नौकरी करती थी। जहां कथित व्यक्ति सफाई कर्मचारी और चालक के तौर पर काम करता था। प्यार की वजह से उसने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। बात सामने आ रही है कि तंग आकर पीड़ित लड़की ने वहां से जॉब छोड़ दी। इसके बाद भी व्यक्ति उसे परेशान करता रहा। मोबाइल पर धमकी भी देता था। जिसके खिलाफ गया शहर के कोतवाली थाने में परिजन ने एक शिकायत की थी। बताया गया है कि गुरुवार की देर रात तक जब लड़की अपने घर नहीं लौटी तो कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब लड़की को अगवा करने, उसके वदन पर ब्लेड से वार करने के मामले में भी एक कांड गया शहर के कोतवाली थाना में दर्ज कराया जा सकता है।