लोक अदालत केस निष्पादन करने का सरल माध्यम है:जिला जज
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल


गया व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला जज जितेंद्र कुमार, डीएम सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अभिषेक सिंह, एसएसपी आदित्य कुमार सदस्य, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अंजू सिंह, फैमिली जज साहब गुलाम गौस, ऋषि कांत कुमार एडीजे-2 ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन स्वाति सिंह JM-2 ने किया। इस लोक अदालत को सफल बनाने के लिए 30 बेंच का गठन किया गया था। जिसमें कुल वादों 3068 के समझौता से 8,96,84, 877 राशि का निबटारा हुआ। जिसमें बिजली विभाग से संबंधित 465 केस से समझौता राशि 1,92,92,143, वाहन दुर्घटना के 25 मामले समझौता राशि 1,57,30,000, क्रिमिनल के 1369 समझौता राशि 6,72,500, वैवाहिक मामले 2, बैंक ऋण मामले 1190 समझौता राशि 53987834, टेलीफोन विभाग के एक मामले, चेक बाउंस के मामले 7 का निपटारा किया गया।