रिपोर्ट – समर राठौर,फतेहपुर

फतेहपुर थाना क्षेत्र के पुरनीबथान गांव की रहने वाली एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक महिला का नाम गंगिया देवी उम्र 65 वर्ष है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के साथ रहे परिजनों ने बताया कि गंगिया देवी मवेशी को बांधने के लिए खेत में गई थी तभी किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया, सांप काटने के बाद महिला ने घर आकर परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजनों के द्वारा किसी तांत्रिक के पास झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया लेकिन स्थिति में सुधार होता नहीं देख उसे फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया जाए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।