
कोंच: प्रखंड के खजुरी गाँव में आपसी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्ष में मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाएं समेत 5 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने ईलाज किया। मारपीट का कारण नाली विवाद बताया गया है। घायलों में प्रथम पक्ष से चिंता देवी, पुतुल देवी एवं लालू ठाकुर घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष से ओम प्रकाश कांदु एवं विकास साव शामिल हैं।
रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच