
फतेहपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राहुल रंजन एवं अंचलाधिकरी अशोक कुमार के द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल 4 भूमि विवाद से जुड़े मामले आए जिसमें से 4 का आन स्पाट अंचलाधिकारी अशोक कुमार एवं थाना प्रभारी राहुल रंजन के द्वारा निष्पादित किया गया।
जनता दरबार के दौरान सीओ ने बताया कि थाना क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर सप्ताह के हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवादों का निबटारा किया जाता है। आज के जनता दरबार में 4 मामले था। जिसमें से 4 का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं क्षेत्र के भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर हम गंभीर हैं।
रिपोर्ट – विकास कुमार ,फतेहपुर