
स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात अधिवक्ता, लेखक, कवि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व. देशबंधु चितरंजन दास की 151 वीं जयंती स्थानीय आजाद पार्क स्थित इनकी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में मनाई गई। सर्वप्रथम इनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात इनके व्यक्तित्व एवम् कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रणेता, आंदोलनकारियों के वकील, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देशबंधु चितरंजन दास जी की सदारत में गया के स्वराज्य पूरी केंदुई में 1922 में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था, इसलिए गया के आजाद पार्क में इनकी प्रतिमा स्थापित किया गया, ब्रिटिश काल में ब्रिटिश पार्क कहे जाने वाले पार्क को आजादी के बाद आजाद पार्क नामकरण किया गया, स्टेशन से केंडुई जाने वाले मार्ग का नाम स स्वराज्य पूरी रोड रखा गया। पूर्व विधायक मो खान अली ने कहा कि आज के दिन हम गायावासी देशबंधु चितरंजन दास को याद कर आजादी कि लड़ाई एवम् कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास ताजा करते है।
डॉ मदन कुमार सिन्हा ने कहा कि देशबंधु चितरंजन दास के प्रखर अधिवक्ता होने के कारण भारत के कई आजादी कि लड़ाई लड़ने वाले वीर बांकुड़ा जिन्हें अंग्रेजी हुकूमत मुकदमों में फंसाया था, उनका केश लड़ कर छुड़ाने का काम किए थे। कार्यक्रम को रजनीश कुमार झुन्ना, नारायण कुमार सिंह, राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, टिंकू गिरी, मुरारी शर्मा, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, श्रीकांत शर्मा,विनोद बनारसी, राजेश्वर पासवान, कृष्णा कानदू, अरुण कुमार पासवान आदि ने संबोधित किया।
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल