
फतेहपुर थाना क्षेत्र के बदउआँ में रविवार को करंट के चपेट में आने से 13 बर्ष के बच्चे की मौत हो गया। बदउआँ निवासी सत्येन्द्र सिंह का एकलौता पुत्र शिवम कुमार घर पर अपना कपड़े को इशतरी कर रहा था। इसी दौरान तकनीकी समस्या के कारण आयरन के उपरी हिस्से में करंट प्रवाहित हो गया। कंरट के चपेट में आने के कारण वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर लाया गया। डाक्टर के द्वारा जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घर में एक मात्र पुत्र की मौत के बाद कोहराम मच गया। चार बहनों का शिवम दुलार भाई था।उसकी मौत के बाद बहनें बार बार बेहोश हो जा रही थी। वहीं एक बहन की हादसे के बाद ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए गया रेफर किया गया है।
रिपोर्ट – अरविंद सिंह