
शुक्रवार को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी को श्रीआदि गदाधर वेदी विष्णुपद, करसिल्ली के समीप श्री तुलसी पूजन दिवस, गीता जयंती, वैकुंठ एकादशी व्रत पूजा एवं भगवान श्रीआदि गदाधर का विशेष पूजा पाठ आदि कार्यक्रम आयोजित हुआ। अनेक भक्त इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। पंडित राजा आचार्य ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने के प्रमुख उद्देश्य के बारे में बताया कि 25 दिसंबर को बड़ा दिन मानने वाले, क्रिसमस मानने वाले, पश्चिमी सभ्यता को अपनाने वाले अनेक लोग पश्चिमी सभ्यता पर आकर्षित होकर अपनी अतिप्राचीन सनातन संस्कृति को भूल गए या भटक गए हैं। उन सनातनियों को अपनी भारतीय सनातन संस्कृति और सभ्यता के बारे में पता चले। तुलसी पूजन बहुत ही अद्भुत एवं विशेष फलदायक पूजा है। तुलसी की महत्वता का शास्त्रों एवं पुराणों अनेक वर्णन है। हिन्दू युवा शक्ति संघ अनेकों वर्षो से यह कार्यक्रम करते आ रहा है। इस पूजा में यजमान गोल्डी गायब रहे। एवं मंत्रालय वैदिक पाठशाला के
पं• राजा आचार्य एवं उनके शिष्यों के आचार्यत्व में यह पूजा संपन्न हुई।
इस कार्यक्रम में उपस्थित हिन्दू युवा शक्ति संघ के छोटू बारीक, विनय गुप्ता, अमर मेहरवार, पुन्नू कट्रियार, ऋषि पाठक, छोटू गुपुत, सन्नु टैया, बंबड कटारियार , पवन मिश्रा, शशांक मिश्रा, बिट्टू, सुदामा पाठक, श्याम विट्ठल, विवेक भारद्वाज, नवीन पाण्डेय, आदर्श भईया, अंशु भईया, गोकुल दुबे एवं अनेक भक्त उपस्थित हुए।
रिपोर्ट – वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल