वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

जीतनराम मांझी की कोरोना रिपोर्ट पोजेटिव आने के कारण पार्टी ने लिया निर्णय
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण 18 दिसंबर को होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है l
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने पकहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम माँझी को कोरोना पॉज़िटिव होने के कारण पार्टी कार्यालय को भी एक सप्ताह के लिए बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। इस दौरान पार्टी कार्यालय और जीतन राम माँझी जी के आवास पर सभी को आने से प्रतिबंधित कर दिया गया है और कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया है कि जो भी कार्यकर्ता जीतन राम माँझी साहब से मिलें है, वह अपनी कोरोना की जाँच करवा लें।
डॉ. दानिश रिजवान ने कहा कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता और राज्य की जनता को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की स्वास्थ्य की जानकारी हम देते रहेंगे।