मगध लाइव वरीय संवाददाता देवव्रत मंडल

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में जारी सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देश पर मंडल के छह स्टेशनों पर कर्मचारी परिवाद शिविर का आयोजन किया गया। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार के निर्देशन में मंडल के कार्मिक विभाग के कल्याण निरीक्षकों द्वारा गया, सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ रोड, रफीगंज तथा जपला स्टेशनों पर रेल कर्मियों की सुविधा हेतु कर्मचारी परिवाद शिविर का आयोजन किया गया। आज इन शिविरों में रेलकर्मियों द्वारा कुल 95 परिवाद प्रस्तुत किए गए।
विदित हो कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 27.10.2020 से 02.11.2020 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान 27.10.2020 को मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय द्वारा मंडल के रेलकर्मियों को ऑनलाइन माध्यम से सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा सतर्कता जागरूकता हेतु मंडल के स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। 28.10.2020 को मंडल रेल प्रबंधक सहित विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ऑनलाइन माध्यम से सतर्कता जागरूकता संबंधी एक वेबिनार का आयोजन किया गया। 29.10.2020 को मंडल रेल प्रबंधक तथा पूर्व मध्य रेल के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सह मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज अग्रवाल की उपस्थिति में ऑनलाइन माध्यम से ‘सतर्क भारत, समृद्ध भारत’ विषय पर रेलकर्मियों हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के प्रोफेसर प्रमोद पाठक ने सार्वजनिक सेवा में सतर्कता और सत्यनिष्ठा से संबंधित ज्ञानवर्धक प्रस्तुतीकरण एवं व्याख्यान दिया। 29.10.2020 को ही रेलकर्मियों व उनके परिजनों हेतु क्विज प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस (31 अक्टूबर) ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ वाले सप्ताह के दौरान किया जाता है। इस वर्ष मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार पांडेय द्वारा 31.10.2020 को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में आरपीएफ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रेलकर्मियों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई गई।